shobhit University Gangoh
 

पाकिस्तान : कराची में तीसरी शादी कर रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने मंडप में धुना

पाकिस्तान : कराची में तीसरी शादी कर रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने मंडप में धुना

पाकिस्तान में तीसरा निकाह कर रहे एक व्यक्ति की पहली बेगम ने अपने रिश्तेदारों के साथ जबरन समारोह स्थल में घुसकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। साथ ही मेहमानों के सामने ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह व्यक्ति की जान बचाई।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के साखी हसन चौरंगी एरिया में सोमवार की रात आसिफ रकीफ के निकाह रिसेप्शन स्थल पर मदीहा और उसके रिश्तेदार जबरन घुस गए। मदीहा ने दावा किया कि आसिफ ने उसके साथ 2014 में निकाह किया था।

उसने यह भी दावा कि आसिफ पहले भी बिना उसे बताए जिन्ना विश्वविद्यालय की एक महिला कर्मचारी के साथ निकाल कर चुका है। साथ ही मदीहा ने कहा कि जब उसने दूसरे निकाह पर ऐतराज जताया था तो आसिफ ने माफी मांगते हुए हमेशा उसके साथ रहने का वादा किया था।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मदीहा और उसके परिजनों ने यह बताने के बाद रिसेप्शन स्थल पर ही आसिफ को क्रूरतापूर्वक पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया, लेकिन आरोप है कि थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस ने भी उसकी धुनाई कर दी।

थाने से फरार होने पर दोबारा हुई धुनाई

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आसिफ रफीक किसी तरह थाने से फरार हो गया, लेकिन बाहर मौजूद मदीहा के परिजन फिर उसके पीछे दौड़ पड़े। आसिफ ने वहां खड़ी एक बस के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई। लेकिन मदीहा और उसके परिजनों ने उसे बस के नीचे से निकालकर फिर से धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे छुड़ाया।

पति बोला, मुझे है चार निकाह का हक

आसिफ का कहना है कि वह मदीहा को तलाक दे चुका है और उसे दोबारा निकाह करने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। उसने यह भी कहा कि एक ही समय में चार महिलाओं से निकाह करना मेरा अधिकार है। हालांकि पुलिस ने आसिफ और मदीहा को इस मुद्दे पर अदालत जाने के लिए कहा है। साथ ही पुलिस ने आसिफ की मेडिकल जांच कराने के बाद उससे मारपीट करने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
Jamia Tibbia