दिनदहाडे अंबेहेटा मे हुई फायरिंग की घटना मचा हडकंप, बाईक सवारो ने युवक पर दागी गालियां, बाल बाल बचा
नकुड 23 मार्च इंद्रेश। अंबेहेटा मे गंगोह रोड दिनदहाडे युवक पर फायरिंग होने से हडकंप मच गया। बाईक सवार आरोपियों ने श्रीराम फायनेंस कंपनी के कर्मचारी पर दनादन फायरिंग की जिसमे वह बाल बाल बच गया।
चिडाव निवासी विष्णु पुत्र मदन श्री राम फायनेंस कंपनी में गंगोह मे काम करता है। सोमवार को वह बाईक से अंबेहेटा से गंगोह जा रहा था। विष्णु ने बताया कि पीछे से दो बाईको पर आये चार युवको ने उस पर दनादन फायर करने शुरू कर दिये। बदमाशो द्वारा फायर करता देख वह बदमाशों से सडक के पास ही एक कालेज मे घुस गया।
कालेज मे घुसने के बाद उसने गांव मे अपने परिजनों को सुचना दी। जिसके बाद बडी संख्या ग्रामीण मौके पर पहुच गये। ग्रामीणों के आते ही बदमाश मौके से फरार हो गये। पिडित न घटना की सूचना अंबेहेटा चैकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर पुछताछ की। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ आरोपियों के खिलाफ दबिश भी दी जा रही है।
