shobhit University Gangoh
 

टेलरिंग और मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों का सामान जला

टेलरिंग और मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों का सामान जला
  • टेलरिंग की दुकान में लगी आग के बाद जला सामान

देवबंद [24CN] : मोहल्ला खानकाह में टेलर और मोबाइल शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

मोहल्ला खानकाह निवासी सलीम ने ईदगाह के सामने टेलर की दुकान की हुई है। जबकि उसके ठीक बराबर में अफजाल शाह की मोबाइल शॉप है। रविवार की रात्रि में किसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों दुकानों में आग लग गई। दुकानों के भीतर से धुंआ निकलता देख आसपास रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने दुकान मालिकों सहित पुलिस को आग लगने की सूचना दी। कुछ ही देर बाद पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बामुश्किल आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। पीडित दुकान मालिक मो. सलीम ने बताया कि आग लगने से दुकान का सामान व ग्राहकों के लाखों रुपये कीमत के कपड़े जलकर खाक हो गए। वहीं, दूसरी दुकान के मालिक अफजाल शाह ने बताया कि आग से उसका भी हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।

Jamia Tibbia