अगिन शमन अधिकारियों ने दिया आग से बचाव का प्रशिक्षण
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न होटलों व प्रतिष्ठानों में जाकर कर्मचारियों व जनमानस को अग्नि सुरक्षा के सम्बंध में जागरूक किया।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार 14 से 20 अप्रैल तक चलाए जाने वाले अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार द्वारा होटल उत्तम, होटल उत्तम हेरिटेज, इम्पीरियल होटल, स्वाति रेस्टोरेंट, होटल ली ब्रेस्टा, होटल सरदार, होटल खालसा, होटल बतरा, होटल द मोर्याज, होटल लेमन इंटरनेशनल में पहुंचकर मालिक, स्टाफ व अन्य जनमानस को अग्नि सुरक्षा सम्बंधी प्रशिक्षण व प्रचार प्रसार किया। साथ ही होटलों का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से ऑडिट कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अग्नि शमन अधिकारी द्वितीय सरसावा विनय धनकड़ ने दि किसान शुगर मिल, ई स्टोर इंडिया मॉल, थैंग्री क्लब में जाकर मालिक, स्टाफ व अन्य जनमानस को अग्नि सुरक्षा से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया। इसी कड़ी में अग्नि शमन अधिकारी द्वितीय देवबंद रोहित कुमार सिंह ने सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, गांधी इंटर कालेज चंदेना कोली में अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को जागरूक किया तथा ग्राम प्रधान के साथ मिलकर पूरे गांव में घूमकर आम लोगों को अग्नि से बचाव की जानकारी दी।
