किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज

  • अलग-अलग वर्ग का मामला, हरकत में आई पुलिस जांच में जुटी

तल्हेड़़ी बुजुर्ग। नागल थानाक्षेत्र के गंझेडी गांव से एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। मामला अलग-अलग संप्रदाय का बताया गया है। प्रकरण में पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। बजरंग दल नेता ने किशोरी को जल्द बरामद करने की मांग की है।

मामले में किशोरी के पिता की ओर से नागल थाना में तहरीर दी गई है। इसमें बताया गया है कि मंगलवार को एक युवक 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। भतीजे ने उसे बाइक पर ले जाते हुए देखा। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने बेटी को लेकर जाने में आरोपी युवक की मद्द की है। बताया गया है कि युवक और किशोरी अलग अलग वर्ग से हैं, जिसके चलते पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़ित के घर जाकर मामले की जानकारी लेते ली। इस दौरान बजरंग दल नेता विकास त्यागी भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और पुलिस ने किशोरी को शीघ्र बरामद करने और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुजेट देखी जा रही है। शीघ्र ही उनका सुराग लगा लिया जाएगा।


Leave a Reply