हिन्दू  संगठनों के कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर हो वापस: ठा.सूर्यकांत

हिन्दू  संगठनों के कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर हो वापस: ठा.सूर्यकांत
  • सहारनपुर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए हिंजामं के अध्यक्ष ठा. सूर्यकांत सिंह।

सहारनपुर। हिन्दू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने  हिंदू संगठनों के द्वारा शाकंभरी मेले में विधर्मियों के प्रवेश को रोके जाने की मांग पर एफआईआर दर्ज करने व उत्पीड़न करने पर कड़ी आलोचना कर कार्रवाई को अविलंब वापस लेने की मांग  की है।

शास्त्री नगर कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे हिंदू नववर्ष प्रतिपदा व शाकंभरी देवी नवरात्रि मेले में विधर्मियों के प्रवेश व भागीदारी एवं व्यापार करने को अविलंब रोके जाने की मांग की है। उन्होंने कहा जनपद पुलिस प्रशासन को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए कि नवरात्रि मेले में श्रद्धालु नौ दिन तक व्रत आदि रखकर माता की भक्ति करते हैं जिसके लिए शुचिता व स्वच्छता के साथ भक्षण पदार्थों (फलादि) की आपूर्ति हिन्दू समाज के देवी माता में श्रद्धा रखने वाले व्यक्तियों के माध्यम से ही हो, कोई अवैध मांसाहारी अपवित्र हाथों का छुआ हुआ नहीं हो, यह बहुत आवश्यक है, जिससे श्रद्धा व शुचिता में कोई व्यवधान न हो सके। इस अवसर पर उन्होंने कुछ हिंदू संगठनों के द्वारा शाकंभरी मेले में विधर्मियों के प्रवेश को रोके जाने की मांग पर एफआईआर दर्ज करने व उत्पीड़न करने पर कड़ी आलोचना की तथा ऐसी कार्रवाई को अविलंब वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह, मांगेराम त्यागी, रामदीप बंसल, धर्मपाल कश्यप, रजत गोयल कुलदीप राणा प्रताप सिंह सन्नी शिवम् आदि उपस्थित रहे।