shobhit University Gangoh
 

भाई को तलाश कर रहे युवक के साथ मारपीट, घायल

देवबंद [24CN]: नन्हेड़ा आसा गांव में भाई की तलाश कर रहे युवक को एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

नन्हेड़ा निवासी शिवा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को भाई पोपिन को घर से गए काफी समय हो गया था। वह उसकी तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसका भाई गांव के एक व्यक्ति के पास बैठा मिला। जब उसने उसे डांटना शुरु किया तो उक्त व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर उसने पास में रखे डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में परिजनों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Jamia Tibbia