धूमधाम के साथ मनाया बसंत पंचमी का पर्व

- सहारनपुर में बसंत पंचमी पर्व मनाते शिवनारायण पंथ के श्रद्धालु।
सहारनपुर। स्वामी शिवनारायण पंथ के महंत केवल कृष्ण महाराज ने कहा कि आज के दिन सभी बच्चों को विद्या की देवी मां सरस्वती व अपने गुरू का पूजन कर उनका आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करना चाहिए। महंत केवल कृष्ण महाराज आज यहां बेरीबाग स्थित श्री 108 स्वामी शिवनारायण गुरू ााम में आयोजित बसंत पंचमी कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी पर्व शिक्षा की देवी सरस्वती की पूजा का दिन है। इसलिए हमें मां सरस्वती की आराधना करनी चाहिए। महंत सुरेश कुमार व महंत विजय कुमार ने ग्रंथ साहिब का पाठ व भजन कीर्तन द्वारा गुरू की महिमा का बखान किया।
उन्होंने कहा कि सभी मनुष्यों को इस भव सागर से पार उतरने के लिए हमें गुरमुख अवश्य होना चाहिए। इससे पूर्व शिवनारायण पंथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवल कृष्ण महाराज ने दीप प्रज्जवलित करके मां सरस्वती का पूजन किया। सत्संग के बाद हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान महंत कृष्णकांत, कृष्णा, रामकिशोर, मनोज, माया देवी, नंदिनी, पूनम, अजय सवई समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
