उल्लेखनीय कार्यों के लिए एफबीडी टस्ट्र की पदाधिकारियों को किया सम्मानित

उल्लेखनीय कार्यों के लिए एफबीडी टस्ट्र की पदाधिकारियों को किया सम्मानित
  • सहारनपुर में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित एफबीडी ट्रस्ट की पदाधिकारी।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्तदान सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिये मिशन शक्ति के तहत एफबीडी ट्रस्ट की महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करके उनका मान बढ़ाया है। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की कोर्डिनेटर आचार्य अनिता, सोनिया कपूर व श्रेया गुप्ता को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक क्षेत्रो में सेवा करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही व पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल सहित अन्य प्रशाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सम्मानित किया है।

आचार्य अनितासोनिया कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मिशन शक्ति के तहत समाज हित में पीडि़त मानवता सेवार्थ कार्य करने के लिये जनपद की चुनिन्दा महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें हमारा नाम भी आया। ये हमारे लिये बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बहुत से अच्छे कार्य महिलाओं के उत्थान के लिये किये जा रहे है। उसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। यह सम्मान उनको समर्पित जिनकी वजह से हम सामाजिक सेवा कार्य कर पाती हैं। यकीनन अब हम और भी अत्याधिक ऊर्जा के साथ सामाजिक कार्य कर पाएंगी।