अनलॉकडाउन में भी जारी रहेगा एफबीडी ट्रस्ट का अभियान

अनलॉकडाउन में भी जारी रहेगा एफबीडी ट्रस्ट का अभियान
  • सहारनपुर में गरीब बच्चों को शिक्षा किट बांटते एफबीडी ट्रस्ट के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अपने नए अभियान देश पढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा में मेडिकल व शिक्षा किट पहुंचाने का अभियान अनलॉकडाउन में भी जारी रहेगा। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य अर्जुन शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट अपने देश पढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा अभियान के तहत गरीब व जरूरतमंद बच्चों को वालंटियर्स के माध्यम से गांव दर गांव शिक्षा किट उपलब्ध करा रहा है। अभी तक 500 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को यह किट उपलक्ष कराई गई है।

उन्होंने बताया कि टीम का लक्ष्य है कि जनपद के हर जरूरतमंद बच्चे तक यह किट पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का अभियान युद्धस्तर पर निरंतर जारी है। इसका लाभ हजारों जरूरतमंद नि:शुल्क ले चुके हैं। संस्थापक तरूण भोला ने बताया कि ट्रस्ट सभी सेवाओं के साथ-साथ रक्तदान, प्लेटलेट्स, आक्सीजन, मॉस्क, सेनेटाइजर आदि की सेवा भी 24 घंटे दे रहा है।