पीडि़तों को आक्सीजन सेवा भी मुहैया करा रहा है एफबीडी ट्रस्ट

- सहारनपुर में पीडि़तों की मदद के लिए एफबीडी ट्रस्ट द्वारा खरीदे गए गैस सिलेंडर।
सहारनपुर [24CN] । फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट कोरोना महामारी के इस दौरान में जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान व प्लाज्मा दान तो कर रहा है। इसके साथ ही कोरोना से पीडि़त गम्भीर मरीजों को तुरंत फस्र्ट एड मिल सके। इसलिए आक्सीजन सेवा भी पिछले 14 दिनों से की जा रही है। ट्रस्ट ने दानदाताओं के सहयोग से 10 छोटे आक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं तथा 4 छोटे सिलेंडर एंटिल्स सिक्योरिटी के मालिक विशाल तनेजा ने ट्रस्ट को दान दिए हैं। संस्थापक सदस्य अर्जुन शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अपने नम्बर जनहित में जारी किए हुए हैं।
लगातार पीडि़तों द्वारा मदद के लिए फोन आ रहे हैं। हम प्रयासरत हैं कि सबकी मदद हो। ट्रस्ट के पास सीमित संसाधन होने के बावजूद भी हरसंभव मदद की जा रही है। अध्यक्ष पंकज पांचाल ने बताया कि हमारी टीम के डाक्टर नीता यादव, विनीत रामपाल, अमित जैन ने घर-घर जाकर उपचार से 26 मरीजों को घर पर ही स्वस्थ किया है। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से 86 मरीजों को स्वस्थ किया गया है। कोरोना से पीडि़त 26 मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराई गई है। रक्त प्लेटलेट्स व प्लाज्मा दिलाकर 84 लोगों की मदद की गई है। साथ ही निजी व सरकारी अस्पतालों में 46 मरीजों को भर्ती कराकर उचित व्यवस्था कराई गई है। आर्थिक रूप से गरीब 14 मरीजों को दवा, नेबूलाइजर व आक्सी मीटर उपलब्ध कराए गए हैं।