एफबीडी ट्रस्ट ने किया गांव बचेगा-देश बचेगा अभियान का आगाज

- सहारनपुर में जरूरतमंदों को आक्सीजन सिलेंडर देने जाते एफबीडी ट्रस्ट के वालंटियर।
सहारनपुर [24CN] । रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट कोरोना महामारी की दूसरी लहर में होम क्वारंटाइन हुए मरीजों को उनके घर जाकर आक्सीजन सिलेंडर वालंटियर के माध्यम से मुहैया करा रही है। फैमिली ऑफ डोनर्स ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य अर्जुन शर्मा ने बताया कि वे इस अभियान को स्वयं को-आर्डिनेट कर रहे हैं। अर्जुन स्वयं पहली लहर में स्वयं पॉजिटिव हो गए थे। वे अपने अनुभव मरीजों के साथ साझा कर रहे हैं। जहां एक ओर अर्जुन शर्मा आक्सीजन सिलेंडर की मदद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को मॉटिवेट करके उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। अ
र्जुन शर्मा ने बताया कि पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। इसी कारण उन्होंने कोरोना को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया तथा लोगों की मदद कर रहे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज पांचाल ने बताया कि अब ट्रस्ट वालंटियर के माध्यम से गांव-गांव जाकर ऐसे लोगों का चयन करेगा जो गरीबी के चलते जरूरी दवा का सेवन नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें दवाई उपलब्ध कराई जाएगी तथा साथ ही जरूरी सहायता भी ट्रस्ट के माध्यम से की जाएगी।
पांचाल ने बताया कि दूसरी लहर में ट्रस्ट को लगातार 31 दिन हो चुके हैं और 32वें दिन ट्रस्ट द्वारा गांव बचेगा तो देश बचेगा मुहिम का आगाज किया जा रहा है। इसके पहले चरण में ट्रस्ट ब्लाक नकुड़, रामपुर मनिहारान व सरसावा में जरूरी दवाई का वितरण गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए करेगा।