shobhit University Gangoh
 

प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह से किया एफबीडी ट्रस्ट को सम्मानित

प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह से किया एफबीडी ट्रस्ट को सम्मानित
  • सहारनपुर में एफबीडी ट्रस्ट के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बी. एस. सोढी ने कोरोना काल में सहयोगी बने रक्तवीरों का मान बढ़ाते हुए एफबीडी ट्रस्ट को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। एसबीडी जिला चिकित्सालय के रक्तकोष द्वारा प्रदत्त स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट अपर निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व प्रमुख अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से ट्रस्ट के ब्लड मोटिवेटर डा. आदित्य पंवार, नीरू सिंह, सोनिया कपूर, अनीता शर्मा व कुणाल सैनी को सौंपा गया।

ब्लड मोटिवेटर डा. आदित्य पंवार व नीरू सिंह ने बताया कि यह सम्मान हम सबने प्राप्त किया है। इस सम्मान का श्रेय कोरोना काल के कठिन समय में पीडि़त मानवता सेवार्थ रक्तदान करने वाले महान दानवीरों को जाता है। इसलिए यह सम्मान ट्रस्ट से जुड़े सभी रक्तवीरों को समर्पित करते हैं।

 

Jamia Tibbia