एफबीडी ट्रस्ट ने कन्या के परिजनों को सौंपी सहायता राशि

- सहारनपुर में कन्या के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपते एफबीडी ट्रस्ट के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। सामाजिक संस्था फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के कार्यकर्ता ने रक्तदान व स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ ही अब गरीब कन्या के विवाह के लिए अपनी मानवीय जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने विवाह में सहयोग के लिए धनराशि का चेक व वस्त्र लड़की के पिता को सौंपे।
गौरतलब है कि पुल दाल मंडी निवासी लड़की के पिता पं. रामप्रसाद तिवारी का सम्पर्क ट्रस्ट से हुआ। पूरी जानकारी मिलने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने परिवार की मदद करने का फैसला लिया तथा विवाह से पूर्व ही समुचित व्यवस्था कराकर आर्थिक सहयोग परिवार को सौंप दिया। अब परिवार धूमधाम से अपनी कन्या का विवाह सम्पन्न करा सकेगा।
ट्रस्ट की ब्लड मोटिवेटर नीरू सिंह ने बताया कि ट्रस्ट से जुड़े दानवीरों के सहयोग से आज एक और गरीब कन्या के विवाह में मदद कर पाए हैं। इससे पूर्व भी अनेक विवाह एवं गम्भीर मरीजों को आर्थिक सहयोग समेत अनेक सहायता प्रदान की गई तथा सभी कार्य दानवीरों के सहयोग से सम्पन्न हुए हैं और यह कार्य निर्बाध ऐसे ही बढ़ता रहेगा। धनराशि का चेक सौंपने वालों में कुसुम लता, अर्जुन शर्मा, पारथ माहेश्वरी, संदीप, तरूण आदि मौजूद रहे।