shobhit University Gangoh
 

बेटी के दहेज उत्पीड़न केस की पैरवी करने आए पिता की हार्टअटैक से मौत, मचा कोहराम

बेटी के दहेज उत्पीड़न केस की पैरवी करने आए पिता की हार्टअटैक से मौत, मचा कोहराम

बागपत कोर्ट में सोमवार को बेटी के उत्पीड़न केस की पैरवी करने आए वृद्ध की हार्टअटैक से मौत हो गई। पिता की मौत से बेटी का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तहरून पुत्री जिलेद्दीन निवासी इदरीशपुर की शादी शाकिर पुत्र शमशेर के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पांच सालों से दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। सोमवार को पिता पीड़िता बेटी की केस की पैरवी करने कोर्ट आए थे। कोर्ट ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामला सुलझाने का निर्देश दिया।

इसके बाद घर लौटते समय जिलेद्दीन के सीने में अचानक दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वकील लईक अहमद ने बताया कि तहरून व शाकिर के बीच दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा था। शाकिर ने दूसरी शादी कर ली है। वह कोर्ट में इसे स्वीकार भी कर चुका है। सोमवार को सुनवाई थी। कोर्ट से घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

Jamia Tibbia