shobhit University Gangoh
 

पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

देवबंद [24CN] :  शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर आयोजित सभा में ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी व नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद कराया। उन्हीं की बदौलत आज देशवासी आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है। उनकी कुर्बानियों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान, नेता मजाहिर हसन, व अब्दुल कादिर त्यागी ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के बल पर विश्व भर में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपना सबकुछ देश पर न्यौछावर कर दिया था। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राहत खलील, सईद अंसारी, अब्दुल्ला कुरैशी, कपूर सिंह, अनवार, शमशाद जंग, ज्ञानेंद्र सिंह, सलीम उस्मानी, अफजाल कुरैशी, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, रिहान कुरैशी, चै. कलीम, डा. विश्वनाथ गौतम, अमित तायल, बिजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia