रमजान के पहले जूमे पर रोजेदारों ने नमाज अता की
- जामा मस्जिद मे नमाज अता करते रोजेदार
नकुड 20 फरवरी इद्रेश। रमजान माह के पहले जूमे की नमाज अकीकद के साथ अता की गयी। रोजेदारो ने अपने गुनाहो की तौबा कर अमनों अमान की दुआंऐ मांगी।
रामजान के पहले जूमे के मौके पर कस्बे की जामा मस्जिद मे हजारो की संख्या मे रोजेदारो ने नमाज अता की। नमाज से पहले जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुनव्वर हुसैन ने अपनी तकरीर मे कहा कि रोजे के दौरान रोजेदारो को इमान का मानना चाहिए। साथ ही अपने गुनाहो से तौबा करना चाहिए। इस मौके पर लक्कड वाली मस्जिद, शेखजादान , मरकज मस्जिद, मदनी मस्जिद, इमलीवाली मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, बजंारान मस्जिद जोगियान मस्जिद मे भी पहले जूमे की नमाज अता की गयी।
जूमे नमजा के बाद रोजेदारो ने रोजा इफतार के लिये खरीददारी की। इस दोरान पुलिस प्रशासन का अमला मुस्तैद रहा। नगर पालिका ने सफाई के खास इंतजामात किये थे।
