किसान खेत में फसल अवशेष न जलाये- कृषि राज्य मंत्री

किसान खेत में फसल अवशेष न जलाये- कृषि राज्य मंत्री

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री श्री लाखन सिंह राजपूत ने प्रदेश के किसानों को कहा कि किसानों को खेती से सम्बन्धित नवीनतम जानकारी तथा तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जा रहा है जिससे किसान वैज्ञानिक खेती कर अपने उत्पादन को बढा सके। उन्होने इसके साथ-साथ प्रदेश के किसानो से आहवान किया कि किसान अपने खेत में फसल अवशेष न जलाये।

राज्य मंत्री श्री लाखन सिंह राजपूत आज किसान पाठशाला के उद्घाटन में आॅनलाइन सम्बोधित करते हुये किसानों को यह बात कही। कृषि विभाग के द्वारा “द मिलियन फार्मर्स स्कूल“ (किसान पाठशाला) का आयोजन जनपद की सभी 113 न्याय पंचायतों के चयनित 01 ग्राम पंचायत में प्रथम माड्यूल में सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मास्टर टेªनरों द्वारा कराया जा रहा हैं। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमींग कृषि विभाग के मास्टर टेªनरों द्वारा अपने क्षेत्र में किसानो को दिखाया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन, रबी फसल प्रबन्धन, बीज शोधन, एफ0पी0ओ0 तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसकों जनपद के किसानों द्वारा आॅनलाइन देखा गया।

उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (कृषि) ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में बीज एवं खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, कंही-कंही पर डी0ए0पी0 की कमी है उस पर प्राथमिकता के तौर पर कार्य किया जा रहा है जिसको जल्द ही पूरा किया जायेगा। उन्होने इसके अतिरिक्त किसानों से आहवान किया कि यदि डी0ए0पी0 की जगह एन0पी0के0 उपलब्ध हो तो किसान भाई एन0पी0के0 का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि किसान भाई वेस्टडि कम्पोजर का प्रयोग कर पराली का प्रबन्धन करे इसके साथ-साथ कहा कि सरकार द्वारा धान खरीद की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।  उन्होने कहा कि 02 नवम्बर 2021 को कृषि विभाग के मास्टर टेªनर किसान पाठशालाओं में कृषकों को खेती से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।

जनपद में आज विकास खण्ड नकुड की ठाठ खेडी, चापरचिडि, रणदेवी, नयागांव, जाफरपुर रनियाली, नसरूल्लागढ, इस्लामनगर, बुल्लेवाला, नगला नसीराबाद, थावनी में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसी प्रकार  विकास खण्ड गंगोह की महरौली,  बहलोलपुर, कैंडल, लखनौती, सलारपुरा, नागल राजपूत, सिकन्दरपुर, तर्बरकपुर, मंहगी, नूरखेडी में विकास खण्ड सरसावा की सरगथलवाला,  अहमदपुर, दभेहडा कला, सीकरी, दास्सा माजरा, कुन्डा, रघुनाथपुर, झरौली, ढिक्का कला, घाटेडा, नल्हेडा, मानकपुर सादात, विकास खण्ड मुज्फ्फराबाद की जमालपुर, मदनपुर, नगला झण्डा, भूलनी, कमालपुर, पाजराना, फरकपुर नवादा, बेहडा खुर्द, चानचक, नौरगंपुर, सुन्दरपुर, रहीमपुर, खिडका जुनारदार, दाउदपुरा, नौसरहेडी, शहजादपुर ढालवन में किसान पाठशाला आयोजित की गयीं। विकास खण्ड सढौली कदीम की बहरामपुर, लतीफपुर भूड, लौधीपुर, फैजाबाद, हैदरपुर उर्फ हिन्दुवाला, चाटकी, कादरपुर, आलमपुर, खेडी मु0 असगरपुर, मलकपुर, बेगपुर में विकास खण्ड देवबन्द की रसूलपुर टांक, कुरडी, केन्दकी, रणसूरा, साखनकला, इमलिया, अमरपुर नैन, फतेहपुर, मेघराजपुर, विकास खण्ड नागल की पिरड, गंझेडी, कुकावी, जाटौल, पाहुपुर, खेडा मुगल, खजूरवाला, गंगदासपुर, पनियाली, विकास खण्ड नानौता की मोरा, टिकरौल, सढौली दुलीचन्दपुर, दादनपुर, नन्हेडा कला, बहेडा,  विकास खण्ड रामपुर मनिहारान की नन्दपुर, नैनखेडा, हरडेकी, जन्धेडा समसपुर, कुतबा, हुसैनपुर, कल्लरपुर गुर्जर, विकास खण्ड पुवांरका की गंदेवडा, हौजखेडी, हरौडा मु0, छपरेडी, जमालपुर, सुल्तानपुर, बोन्दकी, रजापुर, आसनवाली, मेहरबानी, लखनौती कला, निवादा तथा विकास खण्ड बलियाखेडी की चान्दनपुर, कांकरकुई, खजूरी अकबरपुर, घोघरेकी, सुभरी ख्वाजा,, कृष्णी, कपासी, सरबतपुर, थरौली, कुराली ग्राम पंचायत में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।