जिला मुख्यालय पर गरजे किसान

जिला मुख्यालय पर गरजे किसान
  • सहारनपुर में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते किसान।

सहारनपुर। गन्ना मूल्य 500 रूपए प्रति कुंतल घोषित करने एवं बकाया भुगतान ब्याज सहित किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर से जुड़े किसानों ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, महानगर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खालिद एडवोकेट, युवा प्रदेश अध्यक्ष रईस मलिक एवं युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी के नेतृत्व में किसान आज जिला मुख्यालय पहुंचे और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों  को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खालिद एडवोकेट ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है, जिस कारण किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं जिसका अति शीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए।

युवा प्रदेशाध्यक्ष रईस मलिक एवं युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी किसानों का गन्ना मूल्य समय से नहीं दिया जा रहा है और ना ही बकाया पर ब्याज का भुगतान किया जाता है। जिस कारण किसान आज आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कि  किसानों की समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूूत्रीय ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि गन्ना मूल्य 500 रूपए प्रति कुंतल घोषित किया जाए, बकाया गन्ना मूल्य का  भुगतान ब्याज समेत किया जाए। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान होने तक किसानों को कर्ज की वापसी के लिए परेशान न किया जाए।

मनरेगा को खेती से जोडक़र किसानों को मजदूर उपलब्ध कराया जाए, 60 वर्ष की आयु से अधिक किसानों को 10000 रूपए पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं पर लगाम कसी जाए जिससे की फसलों का नुकसान ना हो सके और बाजारों में बिकने वाली कीटनाशक दवाइयों की जांच कर नकली दवाइयां बंद कराई जाएं और कृषि को जीएसटी के दायरे से मुक्त रखा जाए।  प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री हाजी सलाम, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूबी त्यागी, युवा प्रदेशाध्यक्ष नवाब सिंह, रजनीश कुमार, सहदेव चैधरी, बिट्टू चैधरी, नाथीराम समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।


विडियों समाचार