Farmers Protest LIVE: शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, आज पंजाब के सभी टोल फ्री; हरियाणा में होगा ट्रैक्टर मार्च

Farmers Protest LIVE: शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, आज पंजाब के सभी टोल फ्री; हरियाणा में होगा ट्रैक्टर मार्च

New Delhi : किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था।

पंजाब और हरियाणा के किसानों के दिल्ली कूच का आज पांचवां दिन है। किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं।

बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। पंजाब और हरियाणा में इस बंद का ज्यादा असर था। हालांकि, दिल्ली में भी कई जगहों पर जाम देखा गया।

17 Feb 20248:07:27 AM

Farmers Protest LIVE: शंभू बॉर्डर पर डटे किसान

किसान आज भी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। बीते दिन किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा था।

16 Feb 20244:02:23 PM

शंभू बॉर्डर पर पुलिस को उकसाते दिखे युवा प्रदर्शनकारी, आंसू गैस के गोले दागे गए

शंभू बॉर्डर पर युवा प्रदर्शनकारी हरियाणा पुलिस को उकसाते दिखे हैं। इसके चलते हरियाणा पुलिस द्वारा 4 से 5 बार आंसू गैस के गोले दागे गए। किसान नेताओं द्वारा मंच से युवाओं को बार-बार शांति से आकर मंच पर बैठने का आग्रह किया जा रहा है, लेकिन वो अपने किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे।

16 Feb 20242:51:48 PM

Bharat Bandh LIVE लुधियाना में ट्रेड यूनियनों ने बसों के पहिए रोके, यात्री रहे परेशान

लुधियाना में किसानों के समर्थन में आए सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने बस स्टैंड पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही लुधियाना से दूसरे शहर को जाने वाली बसें भी रोक दी। बसों के पहिए थम जाने से लुधियाना से विभिन्न शहर को जाने वाले यात्रियों को प्रेशनी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे से ही बस रोक दी गई। दोपहर दो बजे तक बस नहीं चली।
16 Feb 20241:35:57 PM

Bharat Bandh LIVE: हरियाणा भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दे रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

शंभू बार्डर को हरियाणा सरकार द्वारा बंद करने व किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस ने हरियाणा भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया। सेक्टर 3 स्थित हरियाणा भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेसी नेताओं ने लगभग 1 घंटे तक नारेबाजी की। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
16 Feb 202412:57:00 PM

Bharat Bandh LIVE: नंगल में भारत बंद से लगा लंबा ट्रैफिक जाम

नंगल में ग्रामीण भारत बंद के कारण नैशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इसके चलते शहर के अंदर से डायवर्ट किया गए ट्रैफिक ने भी जाम लगा दिया।

16 Feb 202412:13:32 PM

Bharat Bandh LIVE: नेशनल हाईवे पर कई जगह यातायात बाधित

संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज ग्रामीण भारत बंद किया गया है। पंजाब में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। अमृतसर में अरैय्या, जालंधर में (पीएपी-फिल्लौर), पठानकोट में एनएच-44 (दिल्ली-जम्मू), एनएच-54 (पठानकोट-अमृतसर), एनएच-154 ( पठानकोट-डल्हौजी, चंबा) और गुरदासपुर बब्बरी बाईपास पर किसानों ने धरना देकर यातायात बाधित कर दिया है।

16 Feb 202412:02:31 PM

अमृतसर में भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस का हंगामा

अमृतसर में भाजपा कार्यालय के बाहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर पुलिस की ओर से की गई बैरिकेटिंग कर दी गई है। हालगेट के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हो रखे हैं।

16 Feb 202411:43:20 AM

Bharat Bandh LIVE माछीवाड़ा में बाजार के साथ बैंक भी बंद

पंजाब में भारत बंद का खासा असर दिख रहा है। यहां के माछीवाड़ा में बाजार बंद है और प्रदर्शनकारियों ने बैंक भी बंद करवा दिए हैं।

16 Feb 202411:28:40 AM

भारत बंद को सफल बनाने में जुटे किसान संगठन

किसान संगठन भारत बंद को सफल बनाने में  जुटे हैं, लेकिन बंद का असर केवल ग्रामीण क्षेत्र में नजर आ रहा है। शहर में  इसका कोई असर नहीं है। किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी समेत कई मांगों को लेकर शुक्रवार को भारत बंद का आवाहन किया है। बिलासपुर में बंद को सफल बनाने के लिए भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता सुबह बाजार में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बाजार में खुली दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया है।
16 Feb 202410:44:33 AM

Farmers Protest LIVE: बंद को लेकर मिला जुला असर, चंडीगढ़ रोड करेंगे जाम

रूपनगर जिले में किसान और ट्रेड यूनियनों की काल पर भारत बंद को लेकर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है आधे बाजार बंद है और आधा बाजार खुला है। रूपनगर में रूपनगर चंडीगढ़ मार्ग पर पुलिस लाइन के समक्ष ट्रैफिक लाइट वाले चौक में किसान एकत्र हो रहे हैं।
16 Feb 202410:42:31 AM

Bharat Band: दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे बंद

दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर पुलिस ने बेरीगेटिंग कर नेशनल हाईवे बंद किया गया।