किसानों ने टोल प्लाजाओं पर दिया धरना देकर कराया टोल फ्री

- सहारनपुर में चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN] । गागलहेड़ी- मुफ्फरनगर हाइवे कोलकी व ग्राम चमारी खेड़ा देहरादून हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा को टोल फ्री कर किसानों ने भारत बन्द का समर्थन किया। गागलहेड़ी क्षेत्र के ग्राम कोलकी टोल पर किसानों के अलग-अलग संघटनों के किसान कार्यकर्ताओ ने हाइवे पर एक ओर बैठकर नए कृषि कानूनों का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एम.एस.पी. कानून के संसोधन सहित अन्य कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कंगना रनावत द्वारा महिला किसान पर दिए गए बयानों पर नाराजगी जताते हुए अपने शब्दो को वापस लेने की बात कही। वहीं कोलकी में धरने के दौरान किसान नेताओ की थानाप्रभारी गागलहेड़ी के साथ कोलकी टोलप्लाजा पर टोल अधिकारी को मौके पर बुलाने और टोलफ्री करने के लिए तीखी नोकझोक भी हुई।
वहीं शांति पूर्वक धरने के दौरान किसानों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करके सभी का मनोरंजन भी किया। शनिवार को थानाक्षेत्र के ग्राम कोलकी व ग्राम चमारीखेड़ा के निकट स्थित टोल प्लाजा पर किसानों के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के संगठनो ने टोलप्लाजा पर हाइवे को टोल फ्री कराकर किसानो के धरना प्रदर्शन को सफल बनाया। धरना प्रदर्शन सुबह दस बजे से शाम 3 बजे तक चला।
धरना प्रदर्शन में व्यवस्था का जायजा लेने मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाव एस. चन्नपा भी कुछ देर के लिये पंहुचे। किसान नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए, तीनों किसान कानूनों को वापस लेने की बात कहते हुए कई बिंदुओं पर सरकार से अपनी मांगे रखी। किसान नेता अरुण राणा ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए। एमएसपी को लिखित कानून का दर्जा दिया जाए। गन्ना बुगतान 14 दिनों के अंतर पर तुरंत कराया जाए। पराली जलाने पर बनाये गए कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए। बिजली की दरे पड़ोसी राज्यो के अनुरूप की जाए। बिजली की दरे अंतराष्ट्रीय मूल्य के आधार पर तय की जाये। उन्होंने कहा की अभिनेत्री ने जो किसानों की बेटियों, महिलाओ को 100 रुपए दिहाड़ी पर आंदोलन में बैठाने की बात कही है उन शब्दों को वो जल्द ही वापस ले और चेतावनी देते हुए कहा की उसको जो जेड प्लस सेक्युरिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी है उसमे भी किसान के ही बेटे है। किसान कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर एक ओर बैठकर शांतिपूर्ण धरणा दिया।
वही किसान नेताओ ने हाइवे को टोलफ्री करने व प्लाजा अधिकारी को मौके पर बुलाने को लेकर थाना अध्यक्ष भानू प्रताप के साथ भी तीखी नोकझोक की। यूनियन कार्यकर्ताओं ने किसानों के मनोरंजन के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हास्य कविता, लोकगीतों आदि सुनाई। किसानो में बिना ज्ञापन दिए 3 बजे के करीब सूक्ष्मभोज वितरित कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक पुंवारका, बलियाखेड़ी, नागल के किसान नेताओं व कार्यकर्ताओ में सरदार मनमोहन सिंह, राजपाल, डॉ नरेश कुमार, जिले सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, नरेंद्र सिंह, सुमित चंदेला, अकरम मूसा, मन्नू, भुपेन्द्र त्यागी, रोहतास कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।