किसानों ने पांच घंटे तक किया हाइवे जाम

किसानों ने पांच घंटे तक किया हाइवे जाम
  • पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते किसान।

गागलहेड़ी [24CN] । कस्बा गागलहेड़ी के दोनों चौराहों पर किसानों ने 5 घण्टों तक हाइवे का चक्का जाम रखा। कस्बे में किसानों के दो अलग-अलग संघटनों में किसान कार्यकर्ताओ ने हाइवे पर जमकर कृषि कानूनों का जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एमएसपी कानून के संसोधन सहित कई कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। मंगलवार को कस्बा गागलहेड़ी में मुख्य चौराहों पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाइवे जाम किया। किसान कस्बे ने दोनो मुख्य चौराहों पर अपने ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर सड़क बन्द कर दी व जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के लोगो व किसानों को अपनी समस्या बताई, सरकार के द्वारा लागू किये कानूनों का विरोध कर संसोधन की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए तीनों किसान कानूनों को वापस लेने की बात कहते हुए कई बिंदुओं पर सरकार से अपनी मांगे रखी। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए। एमएसपी को लिखित कानून का दर्जा दिया जाए। गन्ना बुगतान 14 दिनों के अंतर पर तुरंत कराया जाए। पराली जलाने पर बनाये गए कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए। बिजली की दरे पड़ोसी राज्यो के अनुरूप की जाए। बिजली की दरे अंतराष्ट्रीय मूल्य के आधार पर तय की जाए। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह ने गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की विशेष मांग की। राष्ट्रीय किसान मजदूर के कार्यकर्ताओ ने कस्बे में पुलिस को दौड़ाया।

उन्होंने अपनी लिखित मांगों का ज्ञापन थाना गागलहेड़ी में देने की मांग की और थाने का रुख कर लिया गागलहेड़ी पुलिस भी किसानों के पीछे दौड़ पड़ी और किसानों को रोककर हिंडन नदी पुल पर प्रधानमंत्री के नाम थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। वही गागलहेड़ी के किसान संगठन की एक टुकड़ी ने दूसरे चौराहे पर चक्का जाम किया। जिला प्रशासन के अधिकारी एसडीएम अनिल कुमार और क्षेत्रधिकारी पुलिस सैय्यद अब्बास अली जब किसानों से चौराहे को खोलने के निवेदन करने के लिए चौराहे ओर चले तो किसानो उन्हों चौराहे पर आने से रोक दिया। किसानों द्वारा किये गए 5 घंटों के शांति पूर्वक प्रदर्शन के बाद किसान जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पुलिस अब्बास अली को प्रधानमंत्री के नाम अपनी लिखित मांगो का ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष भाकियू चौ. चरण सिंह, अनूप सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र काम्बोज, नरेश यादव, आलिम, राजबीर, प्रवीण चौधरी, निर्भय सिंह, फौजी धर्मवीर, साजिद, सहित सैकड़ों की संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।