किसानो ने चकमार्गो पर अवैध कब्जो व नकली कीटनाशको की बिक्री पर रोष जताया

किसानो ने चकमार्गो पर अवैध कब्जो व नकली कीटनाशको की बिक्री पर रोष जताया
फोटो तहसीलदार को किसानो की समस्याओ से संबधित ज्ञापन सोंपते भाकियु नेता

नकुड 9 अप्रैल इंद्रेशभारतीय किसान युनियन टिकैत ने सरकारी दफतरो मे किसानो के शोषण पर गहरा रोष जताया है। किसानो ने जन समस्याओ का समाधान न होने पर अंादोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

बुद्धवार को क्षेत्र पंचायत के सभाकक्ष मे आ योजित भाकियु टिकैत की बैठक में युनियन के मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि गांव स्तर पर चकमार्ग, सरकारी जमीनो जोहडो पर अवैध कब्जो की समस्या बेहद गंभीर है। बार बार शिकायत होने के बावजूद लेखपाल व कानूनगो समस्याओ का समाधान करने के बजाये किसानो का शोषण करते है। बाजार मे नकली खाद व कीटनाशक दवाओ की समस्या का समाधान नही हो रहा है।

किसानो ने देहात के फिडरो पर बिजली की कम आपूर्ति पर चिंता जतायी । कहा कि इन फीडरो पर सरकार द्वारा तय मानक के अनुसार भी आपूर्ति नहंी हो रही है। जिससे फसले सूख रही है। बंद पडे चंकमार्ग तुरंत खुलवाये जाये। किसानो ने अपनी समस्याओ से संबधित एक ज्ञापन तहसीलदार प्रियांकसिंह को दिया। जिसमे किसानो ने किसानो की समस्याओ के समाधान की मांग की। साथ ही चेताया कि यदि समस्याओ का समाधान नंही हुआ तो किसान उग्र आदंोलन करेगे।

इस मोके पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव मेवराम, हाजी तहसील, आदिल चौधरी, प्रदीप ठाकुर, डा0इदरीश अहमद, सरदार लाडीसिंह, बलेंद्रसिंह, रामवीरसिंह, दवेंद्र , सरदार हरिसिंह, गुरनामसिंह, बलविंद्रसिंह, नेपालसिंह, कमलेश चौधरी, उमेश त्यागी, बीरसिंह, बृपालसिंह, आदि उपस्थित रहे।