विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने की महापंचायत
- सहारनपुर में बडग़ांव में भाकियू के धरने में किसानों की समस्याएं सुनते एडीएमएफ रजनीश कुमार मिश्र।
बडग़ांव। भारतीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बडग़ांव क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर थाना बडग़ांव का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची एड़ीएमई व अन्य अधिकारियों को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। करीब पौने चार बजे एडीएमई को ज्ञापन देकर उक्त समस्याओं के तुरंत निस्तारण की मांग की।
इसके बाद धरना समाप्त किया गया। भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने आज थाना बडग़ांव का घेराव करते हुए थाना प्रांगण में धरने पर बैठ गये। किसानों ने गांव अंबेहटाचांद में बनने वाले मेडिकल वेस्ट प्लांट को सिरे से नकार दिया, नव निर्मित दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक्स कॉरिड़ोर के दोनों ओर सर्विस रोड बनवाने, उक्त हाईवे से बडग़ांव क्षेत्र को जोडऩे के लिए कट आदि संबंधित समस्याओं के निदान की मांग की। सूचना के बाद धरने के बीच पहुंची एड़ीएमएई अर्चना त्रिवेदी एनएचआई के अधिकारी के साथ मौके पर किसानों के बीच पहुंची।गुस्साएं किसानों ने अधिकारियों को धरने पर अपने बीच बैठा लिया। बाद में करीब तीन बजे धरने के बीच पहुंचे करीब उक्त पांच मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरने का समापन कराया।
इससे पहले धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम चन्द्रशेखर आजाद और भगत सिंह के वंशज है। छाती पर चढ़कर अपना अधिकार मांगने में सक्षम है जो कभी इससे पीछे नहीं हटेगें। प्रशासन इसमें कतई हटधर्मिता न दिखाये अंबेहटाचांद गांव में मेडिकल वेस्ट प्लांट कतई मंजूर नहीं होगा। चाहे उन्हें इसके लिए कितनी भी कुर्बानी देने पड़े। उन्होंने गुस्से में किसान धरती कू फाड़कै कैंची बो दैनिक और जब उसे गुस्सा आवै न तो उस पर भी पलकटी बजा देवे। इसे किसान कहे। उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि ज्यादा गुमान में न आवै जब ये बक्से भरने जानते है तो उन्हें खाली करना भी जानै। अब सभी किसान जाति मजहब छोड़कर एक हो जाओ अब ये सरकारें धरने प्रदर्शन की आदि हो चली है।
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में कई थानों का पुलिस बल व फायर बिग्रेड की गाड़ी तैनात रही। इस दौरान किसानों ने विभिन्न समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया जिनमें अंबेहटाचांद में बनने वाला मेडिकल वेस्ट प्लांट नहीं लगना चाहिए। दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक्स कॉरिड़ोर से बडग़ांव में उतरने चढऩे के लिए कट, दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक्स कॉरिड़ोर किनारे सर्विस रोड़ बनाई जाती, दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक्स कॉरिड़ोर में बनने वाले अंडरपास की ऊँचाई व चौड़ाई बढ़ाई जायेंगे, कस्बे में रखी महाराणा प्रताप मूर्ति के सुन्दरीकरण की संगठन को इजाजत दी जाय। धरने को जिलाध्यक्ष अजब सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, नरेश तोमर, अनू मलिक ,दीपक सोम, श्यामवीर प्रधान, पूर्व प्रधान बहेड़ा संजू राणा, विनोद राणा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
