shobhit University Gangoh
 

खेड़ामुगल में हुई चौपाल में किसानों ने रखी मांग, नए कृषि कानूनों को वापस ले सरकार

खेड़ामुगल में हुई चौपाल में किसानों ने रखी मांग, नए कृषि कानूनों को वापस ले सरकार
  • बुधवार को खेड़ामुगल र्में  भाकियू नेता मा. रणबीर सिंह के आवास पर हुई चौपाल में अमित गुर्जर ने कहा कि पिछले तीन माह से भाकियू समेत विभिन्न किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर जबरन थोपे गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार किसानों की मांग मानने के लिए तैयार नहीं है।

देवबंद [24CN] :  उन्होने नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग सरकार से की गई। कहा कि किसानों को आंदोलनजीवी, परजीवी, खालिस्तानी आदि कहकर बदनाम किया जा रहा है। कहा कि न तो किसानों का बकाया गन्ना भुगतान मिल रहा है और न ही फसलों का वाजिब दाम। इतना ही नहीं विद्युत विभाग भी किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने में लगा हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डाकोवाली के ओमपाल प्रधान ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आमजन दुखी और बेहाल है। इस मौके पर, अनुज, रविंद्र चैधरी, ईश्वर सिंह, इलियास ठेकेदार, समयदीन, सलीम प्रधान, इकबाल, यूसुफ व शाहनवाज मलिक, मा. चै. विरेंद्र सिंह, सुरेशपाल, साधूराम, राजकुमार, राज शर्मा, धनपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia