shobhit University Gangoh
 

सर्पदंश से किसान की मौत , परिवार मे मचा कोहराम

सर्पदंश से किसान की मौत , परिवार मे मचा कोहराम
फाईल फोटो पंवन शर्मा

नकुड 26 जून इंद्रेश। क्षेत्र के सहंसपुर जट गांव में किसान की सर्पदंश से मौत हो गयी। जिससे परिवार मे मातम छा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सहंसपुर निवासी किसान 48 वर्षीय पवन शर्मा पुत्र जनेश्वर शर्मा अपने घेर मे पशुओं के चारे की व्यवस्था कर रहे थे। इसी दौरान उन्हे किसी संाप ने काट लिया। पंरतु उन्होंने समझा कि शायद कोई कांटा लगा है। हालत खराब हुई तो उन्हे चिकित्सक को दिखाया गया तब पता चला कि उन्हें सापं ने डसा है। उपचार के बाद भी उनकी स्थिति मे सुधार नंही हुआ तो उन्हें सर्पदशं के इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल मे उनका उपचार शुरू हुआ। पंरतु तब तक देर हो चुकी थी। कुछ समय बाद ही उनकी मृत्यु हो गयी। जिससे परिवार मे कोहराम मच गया।

Jamia Tibbia