किसानों ने श्रद्धा के साथ मनाई चौ. टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि

- सहारनपुर में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते किसान।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक से जुड़े किसानों ने किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। किसानों ने चौ. महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए किसान हित में यूनियन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक से जुड़े किसान प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चौ. विनय कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए जहां उन्होंने भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
किसानों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अगर आज किसान खुशहाल है तो महेंद्र सिंह टिकैत ही देन है। उन्होंने चौ. टिकैत के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए भाकियू को गांव स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया ताकि किसानों के शोषण व उत्पीडऩ के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया जा सके और किसानों को न्याय मिल सके।
कार्यक्रम के पश्चात भाकियू पदाधिकारी एकत्र होकर एसबीडी जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने चौ. महेंद्र ंिसंह टिकैत की स्मृति में रक्तदान किया ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त मिल सके और वे अपना समुचित उपचार करा सकें। इस दौरान अशोक कुमार, मेवाराम, राजेश चौधरी, रघुवीर सिंह, अमित तोमर, संजय प्रधान, मुकेश चौधरी, भूपेंद्र त्यागी, भोला सिंह, राजकुमार प्रधान, चौ. बिजेंद्र सिंह समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।