रपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने को किसानों को किया जा रहा अनदेखा: लल्लू

रपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने को किसानों को किया जा रहा अनदेखा: लल्लू
  •  रविवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कृषि कानूनों के नाम पर कारपोरेट जगत को लाभ पहुंचाया जा रहा है। देवबंद आगमन पर कांग्रेसियों ने स्टेट हाइवे पर जोश के साथ उनका स्वागत किया।

देवबंद [24CN] : स्टेट हाईवे पर कांग्रेसियों के स्वागत के गद्गद प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पीडब्लयूडी गैस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार ने तीनों कृषि बिल लागू कर किसानों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा करने से अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती आरंभ हो गई है। इस दौरान कांग्रेस के सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, बेहट विधायक नरेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, सत्यम भूर्यान, मनिंदर सूद बाल्मीकी, मजाहिर हसन, वरयाम खान, शहजाद उस्मानी, अजय त्यागी, अशरफ भारती, सलीम उस्मानी और कृष्ण राजपूत सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।