किसानो ने मांगा पांच सौ रूपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य

नकुड 3 अक्टुबर इंद्रेश। भारतीय किसान युनियन कांति एकता ने किसानो की समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देकर समस्याओ के समाधान कराने की मांग की है। साथ ही आगामी गन्ना सत्र मे किसानो को पांच सौ रूपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य देने की मांग की है।

भाकियु क्रांित एकता के राष्टरीय अध्यक्ष चै0 विक्रम सिंह ने इस मौके पर कहा कि कीट नाशक दवाओ व रसायनिक खादो की बढती किमत से खेती करना घाटे का सौदा हो गया है। सरकार खेती के लिये आर्थिक पैकेज की घोषणा करे । साथ ही फसलो का समर्थन मूल्य भी बढाये ताकि खेती एक लाभकारी पेशा बन सके। किसानो ने उपजिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में गन्ना मूल्य 500 रूपये प्रति कुंतल करने, सरकार की घोषणा के अनुरूप 1 अप्रैल 2023 से किसानो को फ्री बिजली की आपूर्ति कराने, नलकूपा पर मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की है।

इसके अलावा किसानो ने 60 वर्ष उपर आयु के किसानो को वृद्धावस्था पेंशन देने, सोर उर्जा पर किसानो को 100 फिसदी अनुदान देने , किसानों को कर्ज मुक्त करने, व पेटरोल व डीजल के दाम करने की मांग की है। किसानो ने आरोप लगाया कि नकुुड मे गन्ना सहकारी समिति का खाद गोदाम दो माह से बंद पडा है। किसानो ने आरोप लगाया कि इस गोदाम मे खाद के वितरण मे बडे पैमाने पर अनियमिताए हुई है। इनकी जांच करायी जाये। इस मौके पर विक्रमसिंह, जगनसिंह, सुखबीरसिंह, रामपालसिंह, सतवीर, अहसान अंसारी , नसीर अहमद आदि किसान उपस्थित रहे।