किसानों को फसलों का नहीं मिल रहा है उचित मूल्य: ठा. पूरण सिंह

किसानों को फसलों का नहीं मिल रहा है उचित मूल्य: ठा. पूरण सिंह
सहारनपुर के नानौता में पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते सचिन राणा।

21 सितंबर को कमिश्नरी कार्यालय पर संगठन का मनाया जाएगा स्थापना दिवस

अजब सिंह ने सचिन राणा को नियुक्त किया संगठन का तहसील उपाध्यक्ष

नानौता। किसान मजदूर संगठन की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन ने सर्वसम्मति से कातला निवासी सचिन राणा को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया। सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि वर्तमान में किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। समय पर खाद, बीज और बिजली की सुविधा न मिलने से किसान परेशान हैं। साथ ही गन्ने का बकाया भुगतान किसानों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। उन्होंने 21 सितंबर को संगठन का स्थापना दिवस सहारनपुर कमिश्नरी कार्यालय पर मनाने का ऐलान किया।

जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने कातला गांव निवासी सचिन राणा को संगठन का रामपुर मनिहारान तहसील उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने कहा कि सचिन राणा की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और किसान हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा।

इस दौरान शामली जिलाध्यक्ष ठाकुर लाखन सिंह पुण्डीर, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष ठाकुर लोकेश पुण्डीर, तरसेम राणा, महेश त्यागी, सुभाष सिंह, साहब सिंह, बबली शर्मा, कान्हा राणा, कुलदीप राणा, पिंकी राणा, वेदपाल फौजी, जयकिशन, विनोद प्रधान, जलसिंह, जयकुमार, प्रिंस राणा, बिल्लू राणा, शहजाद पुण्डीर, सोनू राणा, गोपाल राणा, मुनेश प्रधान, इस्राइल प्रधान, शिवओम राणा आदि रहे।