सरकारों की हठधर्मिता के चलते सड़कों पर आने को मजबूर है किसान: टिकैत
- सहारनपुर में लाखनौर में पत्रकारों से वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत।
नागल। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकारों की किसान विरोधी नीतियों तथा हठधर्मिता के चलते आज किसानों को सड़कों पर आकर अपने हक की लड़ाई लडऩी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सूरजमुखी की एमएसपी मांगने पर किसानों को लाठियों से पीटकर जेलों में ठूंसा जा रहा है।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत हरियाणा के कुरूक्षेत्र के पीपली में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए जाते समय लाखनौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ किसान संगठन राष्ट्रीय किसान मोर्चा में रहते हुए सरकार की पैरवी करने में लगे हुए हैं। ऐसे किसान संगठनों की पहचान की जा रही है जिन्हें शीघ्र ही राष्ट्रीय किसान मोर्चा से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कुश्ती खिलाडिय़ों के सम्बंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा देश खेल कमेटी के साथ है।
भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार ने कहा कि अपना हक मांगना सबका अधिकार है, लेकिन हरियाणा सरकार ने किसानों के साथ बर्बरतापूर्वक लाठीचार्जकराने का जो काम किया है, वह उचित नहीं है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
वार्ता के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, जिलेसिंह, रघुवीर सिंह, गुड्डू, मूसा प्रधान, प्रिंस चौधरी, अजय काम्बोज, सचिन मलिक, नवीश गाड़ा, योगेंद्र सिंह पप्पू, भूरा, गोविंदा, सुदेश पाल, सतपाल सिंह, अमित मुखिया, कपिल मुखिया, संदीप चौधरी, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
