किसानो ने लेखपालो पर लगाया महिला किसानो से भेदभाव करने का आरोप

किसानो ने लेखपालो पर लगाया महिला किसानो से भेदभाव करने का आरोप
  • उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते किसान

नकुड 13 जून इंद्रेश। क्षेत्र के किसानो ने तहसील क्षेत्र के लेखपालो पर महिला किसानो को सम्मान निधि की श्रेणी से बाहर करने का आरोप लगाया है। उन्होने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराने किसानो मे लिंग के आधार पर भेदभाव करने वाले लेखपालो के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने की मांग की है।

यहंा क्ष्ेात्र के किसान धर्मवीरराणा, ऋषिपाल चौहान, नेपालसिंह, रविंद्र चौहान, राकेश कुमार, मौ0 राशिद, आदि ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार अंबस्ट को दिये एक ज्ञापन मे कहा कि तहसील क्षेत्र के कई गांवो मे तैनात लेखपाल महिला किसानो के नाम किसान सम्मान निधि की सूचि से बाहर कर रहे है। जबकि केंद्र व राज्य सरकारे किसान सम्मान निधि के मामले में महिला या पुरूष किसानो मे कोई भेदभाव नंही करती। साथ ही सभी किसानो को किसाना सम्मान निधि दिये जाने की घोषणा भी की थी। परंतु लेखपालो की मनमानी के चलते इस किसान कल्याण की योजना पर ही प्रश्नचिन्ह लग गया है।

किसानो चेताया कि किसान सम्मान निधि की पात्रता सूचि मे किसानो में भेदभाव करने की हर कोशिश का विरोध किया जायेगा। उन्होने मामले की जांच कर दोषी लेखपालो के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने की मांग की है।