भाजपा सरकार में किसान-नौजवान परेशान: आशु मलिक

- सहारनपुर में समीक्षा बैठक को सम्बोधित विधायक आशु मलिक।
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान दोनों परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए, गन्ना किसानों का भुगतान अधूरा है और सरकार उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विधायक आशु मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष कर रही है और इसमें किसानों की भागीदारी जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को महंगा बनाकर आने वाली पीढ़ियों से उनका अधिकार छीनना चाहती है। गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव मजिहर राणा, रूही अंजुम, वरिष्ठ नेता साजिद चैधरी ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के विरुद्ध कार्य कर रही है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना के माध्यम से सभी को समान भागीदारी दिलाने को प्रतिबद्ध है। भाजपा आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव गौरव यादव ने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपा।
बैठक को पूर्व मंत्री विनोद तेजीय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चैधरी सलीम, वरिष्ठ नेता चैधरी अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, राकेश शर्मा, राजकुमार घटड़ा, संदीप सैनी, मोहसिन मलिक, हैदर मुखिया, काशिफ अल्वी, विलास राणा, महजबी खान, अच्छन यादव, हसीन कुरैशी, राजवीर यादव सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में मुस्तकीम राणा, रफत खान, जीशान आरिफ, रामाशीष यादव, गजेन्द्र चैधरी, रमेश पवार, गुलफाम अंसारी, फुरकान त्यागी, नरेश यादव, नरेंद्र कोटिया, कैफ कुरैशी, शाहिद मंसूरी, जुबेर राणा, नाजिया, मिला देवी, आरिफ, कुलदीप हंस, आजम खान, अरशद सलीम, अब्बास, मोहम्मद इकबाल, वसीम, इरशाद सलमानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष संदीप सैनी ने किया।