shobhit University Gangoh
 

25 जनवरी को रालोद निकालेगा किसान तिरंगा यात्रा

25 जनवरी को रालोद निकालेगा किसान तिरंगा यात्रा
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष राव केसर।

सहारनपुर [24CN] । राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव केसर ने कहा कि रालोद कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन तथा गन्ना मूल्य घोषित कराने एवं बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाने के लिए आगामी 25 जनवरी को सहारनपुर की सड़कों पर ट्रैक्टर रैली निकालेगा। राव केसर आज यहां लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रालोद कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित होकर जुलूस के रूप में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान तिरंगा यात्रा निकालेंगे। सभी ट्रैक्टरों पर तिरंगे झंडे लगे होंगे। रैली गांधी पार्क से घंटाघर, देहरादून चौक, चौ. चरणसिंह चौक होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी जहां राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह, अय्यूब हसन व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि रालोद का प्रत्येक कार्यकर्ता किसान तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए जीजान से जुट जाए। बैठक को महावीर सैनी, रमेश चौहान, सागर चौधरी, भूरा मलिक, सतपाल कालड़ा ने भी सम्बोधित किया। बैठक में प्रवीण धनकर, प्रीतम सैनी, चौ. धर्मवीर, नीरज पूनिया, अर्जुन वर्मा, राव इरफान, राव मोहसिन, पार्षद आसिफ, पंकज चौधरी, सुभाष चंद्र, सबाहत, फखरूल इस्लाम, राव परवेज, राव जमशेद, राव शहजाद, शौकीन राणा, राव अल्तमश, सुभाष राणा आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia