किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक

किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक
  • सहारनपुर में भाकियू टिकैत की बैठक को सम्बोधितक रते प्रदेश महासचिव आसिम मलिक।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव आसिम ने कहा कि किसानों की समस्याओं एवं प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू टिकैत से जुड़े किसान आगामी 14 अप्रैल को प्रधानत्रमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उनसे समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।

भाकियू टिकैत के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मलिक ने कहा कि प्रदेश में बढ़ता भ्रष्टाचार व बिजली के स्मार्ट मीटर, रिहाइशी कॉलोनी में अवैध खनन के कारोबार जैसी अनेक समस्याएं हैं जिनसे किसान सहित आमजन भी प्रभावित हो रहा है। आसिम ने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान, चीनी मिलों में घटतोली एवं विद्युत समस्याओं एवं अन्य भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यदि भारत का किसान खुशहाल होगा तो देश तरक्की करेगा। इसलिए देश में किसानों की समस्याओं के समाधान सहित आमजन अन्य समस्याओं का समाधान होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चिलकाना रोड अवैध खनन का धंधा भी जोरों पर है जिस पर तुरंत रोक लगाई जानी आवश्यक है। इस समस्याओं को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी सहारनपुर को एक ज्ञापन भी दिया गया था परतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिस कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उत्तरखंड प्रदेश महासचिव फिरोज खान ने कहा कि जब तक देश में किसानों का शोषण होता रहेगा, तब तक देश तरक्की नहीं कर पाएगा। इसलिए किसानों की समस्याओं का समाधान होना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में शाहजेब राव, अर्सलान, इस्माइल खान, आरिश राव, गौरव शर्मा, समीर, खालिद मलिक, शोकीन अंकुर कुमार, अक्षय कुमार, अजीत सिंह अब्दुल्ला मलिक, जुहैब, ताहिर, मंसूर, पंकज मौजूद रहे। बैठक का संचालन डा. अब्दुल खालिक ने किया।


Leave a Reply