सभी विकास खण्डों में 21 मार्च को किसान मेलें और प्रदर्शनी का आयोजन होंगा
- गोरखपुर से मुख्यमंत्री जी किसानों को सम्बोधिंत करेंगे
सहारनपुर [24CN] । उत्तर प्रदेश सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी विकास खण्ड परिसर में मिशन किसान कल्याण के अन्तर्गत कृषि मेलें एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेंगा। आयोजित कार्यक्रम में किसान कल्याण की योजनाओं और किसानों की आय में वृद्धि करने वाली योजनाओं की विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी जायेंगी। मिशन किसान कल्याण के अन्तर्गत आयोजन को मुख्यमंत्री जी के द्वारा लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा सम्बोधन भी होगा।
उप निदेशक कृषि श्री रामजतन मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसानों उत्पादक संगठनों, कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिसमें पशुपालन, उद्यान, गन्ना, मत्स्य, रेशम इत्यादि कृषि उद्योग को सम्मिलित करते हुये कृषकों को जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम में कृषि से सम्बन्धित कार्यक्रमों के स्टाॅल लगाकर कृषकों को व्यवहारिक जानकारी भी दी जायेगी।
श्री रामजतन मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चिरगांव जनपद गोरखपुर से प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से सम्बोधन किया जायेंगा। उन्होंने सभी किसानों का आह्वान किया है कि अपने-अपने विकास खण्ड कार्यालयों में आयोजित किसान मेंलें व प्रदर्शनी में भाग लेकर लाभान्वित हो।