किसान व गरीब विरोधी भाजपा सरकारें: वर्मा

किसान व गरीब विरोधी भाजपा सरकारें: वर्मा
  • सहारनपुर में भाकियू वर्मा की बैठक को सम्बोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगतसिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसान व गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों की उन्नति के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

भगतसिंह वर्मा आज यहां डाक बंगले में किसानों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य सरकार नहीं दिला पा रही है जिस कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, सरकारों की गलत नीति के कारण कर्जमंद हुए किसानों के कर्ज माफ करने, उत्तर प्रदेश में तेलंगाना की तर्ज पर किसानों को नि:शुल्क बिजली दिलाने, गन्ने का लाभकारी मूल्य 600 रूपए प्रति कुंतल घोषित करने, चीनी मिलों से विगत वर्षों का गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने तथा पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना मूल्य भुगतान पर लगा 12 हजार करोड़ रूपए ब्याज भी दिलाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण किसान, मजदूर और गरीब की समस्याओं तथा नौजवानों के रोजगार के लिए आगामी 14 सितम्बर को मंडलायुक्त कार्यालय पर जुलूस निकालकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा किसानों की समस्याएं हल होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक को प्रदेश महासचिव आसिम मलिक, मौ. वसीम, चौ. ऋषिपाल प्रधान, स. गुलविंदर सिंह बंटी, मौ. कामिल, वीरेंद्र चौधरी, हाफिज मुर्तजा त्यागी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मौ. फैजान, मौ. नदीम, बुद्धू हसन, मौ. शाहवान, वाजिद, विकास चौधरी, राजकरण चौधरी, अभिषेक चौधरी, भूपेंद्र सिंह, मनेाज, बबलू, कालूसिंह, जोगेंद्र सिंह, सुभाष त्यागी, मनूकांत त्यागी, यासीन, विपिन कुमार, नीरपाल गुर्जर, अमित कुमार, मोहन, जितेंद्र, नैनसिंह सैनी, ओमपाल सिंह, मो. मूसा आदि किसान मौजूद रहे।