स्थानांतरण होने पर सीओ को दी विदाई

सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक मौहम्मद रिजवान का सहकारिता प्रकोष्ठ में स्थानांतरण होने पर आयोजित विदाई समारोह में एसएसपी आकाश तोमर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सहारनपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक मौहम्मद रिजवान का स्थानांतरण सहकारिता प्रकोष्ठ लखनऊ में किए जाने पर पुलिस लाईन स्थित बेल आउट कैफे में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने स्थानांतरित सीओ मौहम्मद रिजवान को स्मृति चिन्ह किया। उन्होंने कहा कि मौहम्मद रिजवान का सहारनपुर में कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। उन्होंने मौहम्मद रिजवान के सफल, समृद्ध कार्यकाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीओ मौहम्मद रिजवान ने कहा कि जो सम्मान उन्हें सहारनपुर में तैनाती के दौरान मिला, उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के लोगों में बेहद प्रेम है जिसे भुलाना मुश्किल होगा। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूरज राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ द्वितीय प्रीति यादव, सीओ नगर प्रथम अजेंद्र यादव के अलावा कई पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।