shobhit University Gangoh
 

सरकारी अस्पताल में किया गया विदाई समारोह का आयोजन।

सरकारी अस्पताल में किया गया विदाई समारोह का आयोजन।
  • सेवा निर्वत होने पर विजेन्द्र कुमार को सम्मानित करते चिकित्सक

देवबंद [24CN]: नगर के सरकारी अस्पताल में लिपिक के पद पर तैनात विजेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर अस्पताल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित सरकारी अस्पताल के लिपिक के पद पर तैनात विजेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजय कुमार त्यागी ने विजेंद्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट करके उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. इंद्राज सिंह, डॉ. बिजेन्द्र, देवेंद्र कुमार, योगेश कुमार, नरेश कुमार, पूरण सिंह रांगड, संजय शर्मा, मोतीलाल और राजू आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia