सडक हादसे में प्रसिद्ध कवि पदम श्री डा0 अषोक चक्रधर व उनकी पत्नि घायल

सडक हादसे में प्रसिद्ध कवि पदम श्री डा0 अषोक चक्रधर व उनकी पत्नि घायल
  •  प्रसिद्ध कवि डा0 अषोक चक्रधर का हाल चाल जानते प्रसिद्ध षायर डा0 नवाज देवबंद

देवबंद [24CN]। देश के प्रसिद्ध कवि पदम श्री डॉक्टर अशोक चक्रधर व उनकी पत्नी देवबंद में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध कवि डॉक्टर अशोक चक्रधर उनकी पत्नी श्रीमती बागेश्री कार संख्या क्रिस्टा डी एल 10 बी 5434 द्वारा दिल्ली से मसूरी किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह देवबंद में फ्लाईओवर पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही हुंडई कार जिस पर नंबर भी नहीं था ने सामने से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी ।दुर्घटना में कार चालक ललित पुत्र मुन्नालाल निवासी संगम विहार दिल्ली को किसी तहर की चोट नहीं आई जबकि डा0अशोक चक्रधर उनकी पत्नी बागेश्री घायल हो गए। दोनों घायलों को नगर के कैलाश चंद मेमोरियल हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दिल्ली अपोलो रैफर कर दिया गया बताया जाता है कि अशोक चक्रधर कोई गंभीर चोट इस हादसे में नहीं आई जबकि उनकी पत्नी बागेश्री की हालत गंभीर है ।दुर्घटना की बाबत गाड़ी मालिक जसविंदर पुत्र हरबीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है।

डा0 नवाज देवबंदी ने निभाया दोस्ती का फर्ज

जैसे ही फ्लाईओवर पर डॉक्टर अशोक चक्रधर की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ तो उन्होंने तत्काल देवबंद में जाने-माने शायर डा0 नवाज देवबंदी को फोन किया और डॉक्टर नवाज देवबंदी ने तत्काल एसडीएम को फोन कर पुलिस को मौके पर भिजवाया और उन्होने नगर के कैलाष चंद मेमोरियल अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया ।डा0 नवाज देवबंदी एमबी अशोक चक्रधर उनकी पत्नी का हालचाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे डा0 नवाज देवबंदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक चक्रधर देश के जाने-माने कवि हैं और उन्हें उनके मित्र भी हैं उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से दुआ करते हैं कि दोनों पति पत्नि जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाये।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे