shobhit University Gangoh
 

सुप्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पी.डी.गर्ग को किया गया सम्मानित

सुप्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पी.डी.गर्ग को किया गया सम्मानित
  • सहारनपुर में केएलजी पब्लिक में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण।

सहारनपुर। शारदा नगर स्थित के.एल.जी. पब्लिक स्कूल के सभागार में सहारनपुर शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. पी.डी. गर्ग को अटल राष्ट्रीय सम्मान दिए जाने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक वाई के गुप्ता, निदेशक नवीन गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ. बबीता मलिक, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, डॉ पी.डी.गर्ग व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राधा गर्ग, डॉ अभिनव गर्ग, प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेन्द्र चैहान, सुभाष गुप्ता, सुनील गुप्ता, आईवीएफ के नैशनल प्रेसीडेंट के द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्मलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के द्वारा डॉ. पी.डी. गर्ग को होम्योपैथिक मेडिसन और उनके समाज के प्रति सेवा के लिए नेशनल अटल अवार्ड सम्मानित किया गया था। इसी उपलक्ष में आज केएलजी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक समिति के द्वारा डॉ पी डी गर्ग  को समिति की ओर से फूलों का गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, और सहारनपुर नगर विधायक राजीव गुम्बर, डॉ अजय कुमार सिंह, मेयर सहारनपुर, डॉ विवेक यादव, सुरेन्द्र चैहान, सुधीर जोशी, का भी स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मंच का संचालन विद्यालय की प्राइमेरी कॉर्डिनटोर रूबी अरोरा के द्वारा किया गया।

Jamia Tibbia