shobhit University Gangoh
 

झूठी अफवाह फैलाने वाले को भेजा जेल

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने बीती रात खेड़ा पलटने व गांव में देवता जागने की झूठी अफवाह फैलाने के मामले में एक आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्रांतर्गत गांव कल्लरपुर गुर्जर निवासी अंकित पुत्र राजपाल ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उनके गांव में खेड़ा पलटने व देवता जागने के कारण भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई है। सूचना पर कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस मौके पर पहुंची तो अंकित द्वारा दी गई सूचना झूठी अफवाह निकली। इस पर पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर धारा-151 सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia