तेलंगाना में फलकनुमा एक्सप्रेस हादसे का शिकार, 4 डिब्बों में लगी आग

तेलंगाना में फलकनुमा एक्सप्रेस हादसे का शिकार, 4 डिब्बों में लगी आग

New Delhi : तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरी जिले के पगिडीपल्ली और बोम्मईपल्ली के बीच चलने वाली फलकनुमा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. ऐसा बताया जा रहा है कि फलकनुमा एक्सप्रेस के चार डिब्बों में भीषण आग लगी है. यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है.कहा जा रहा है कि सतर्क अधिकारियों ने तुरंत ट्रेन को वहीं रोक दिया. इसके बाद बोगियों में सवार यात्रियों को तुरंत उतार दिया गया. इस कारण किसी तरह की कोई जानहानी नहीं हुई. बताया जा रहा है आग की वजह से चार बोगियां जलकर खाक हो गई हैं.