फहाद सलीम बने अमरोहा जिला प्रभारी

सहारनपुर [24CN]। सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरि ने हर बूथ पर यूथ का ऐलान जनमन अभियान को सफल बनाने के लिए सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव फहाद सलीम को अमरोहा का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। फहाद सलीम को अमरोहा का जिला प्रभारी नियुक्त करने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश में सैक्टर व बूथ रक्षक का गठन करने, वोट बढ़ाने के साथ ही सदस्यता अभियान का आगाज किया है जिसे सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से प्रदेश के सभी मंडलों व जिलों में प्रभारियों की नियुक्त की गई है। इसी कड़ी में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव फहाद सलीम को भी अमरोहा जनपद का प्रभारी नियुक्त किया गया है। फहाद सलीम को अमरोहा जनपद का प्रभारी नियुक्त करने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव फहाद सलीम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की गलत नीतियों की वजह से आम जनता त्रस्त है तथा सपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है क्योंकि समाजवादी पार्टी ही भाजपा का एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि आगामी 24 सितम्बर तक चलाए जा रहे हर बूथ पर यूथ का ऐलान जनमन अभियान के तहत जनपद अमरोहा के सभी बूथों पर यूथ का ऐलान किया जाएगा ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सके।