• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना का इलाज करेगा फैबीस्प्रे, जानें नाक से दी जाने वाली यह दवा वायरस का कैसे करेगी खत्मा

  • February 9, 2022
कोरोना का इलाज करेगा फैबीस्प्रे, जानें नाक से दी जाने वाली यह दवा वायरस का कैसे करेगी खत्मा
  • ग्लेनमार्क ने एक कनाडाई कंपनी SaNOtize के साथ मिलकर इसे तैयार किया है। भारत में नाइट्रिक आक्साइड को फैबीस्प्रे ब्रांड के तहत लान्च किया गया है। नेजल स्प्रे के लिए कंपनी को दवा नियामक से मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग के लिए अप्रूवल भी प्राप्त हो चुका है।

नई दिल्ली। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (ग्लेनमार्क) ने देश में वयस्क कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए नेजल स्प्रे लान्च किया है, जिसका नाम नाइट्रिक आक्साइड है। ग्लेनमार्क ने एक कनाडाई कंपनी SaNOtize के साथ मिलकर इसे तैयार किया है। भारत में नाइट्रिक आक्साइड को फैबीस्प्रे ब्रांड के तहत लान्च किया गया है। नेजल स्प्रे के लिए कंपनी को दवा नियामक से मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग के लिए अप्रूवल भी प्राप्त हो चुका है।

 

ऐसे करेगा काम

कंपनी का दावा है कि नाइट्रिक आक्साइड आधारित यह नेजल स्प्रे, नाक की ऊपरी सतह पर कोरोना वायरस को प्रभावी ढंग से खत्म करने का काम करता है। परीक्षण के दौरान देखा गया कि इसे कोविड-19 के खात्मे और दवा के एंटी-माइक्रोबियल गुणों को साबित किया है। जब यह स्प्रे नाक के म्यूकस पर छिड़का जाता है तो यह वायरस को बढ़ने व शरीर में फैलने से रोकने के लिए शारीरिक और रासायनिक बाधा उत्पन्न करता है और इस तरह यह वायरस को फेफड़ों में फैलने से रोकता है।

स्प्रे को COVID-19 के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित एंटीवायरल उपचार बताते हुए, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी राबर्ट क्रोकार्ट ने कहा, हमें विश्वास है कि यह रोगियों को एक बहुत आवश्यक और समय पर चिकित्सा विकल्प प्रदान करेगा। एक प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनी के रूप में, यह महत्वपूर्ण है कि हम COVID-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई का एक अभिन्न अंग हैं। हम नाइट्रिक आक्साइड नेजल स्प्रे (FabiSpray) के लिए अप्रूवल प्राप्त करके और SaNOtize के साथ साझेदारी में इसे लान्च करके खुश हैं।

सीनियर वीपी और ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में क्लिनिकल डेवलपमेंट की प्रमुख डा. मोनिका ने कहा कि तीसरे फेज के ट्रायल में, डबल ब्लाइंड, प्लेसीबो नियंत्रित परीक्षण के परिणाम काफी उत्साहजनक हैं। इसके रोगियों पर किए गए परीक्षण में काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वर्तमान परिदृश्य में जब नए वैरिएंट्स में उच्च संचरण क्षमता देखी गई है, उसमें NONS देश को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक उपयोगी विकल्प प्रदान करता है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

  • March 29, 2026
‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

  • March 29, 2026
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026
  • असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर March 29, 2026
  • ‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ March 29, 2026
  • मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग March 29, 2026
  • ‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’ March 29, 2026
  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez