कुंवर ब्रिजेश सिंह के मंत्री बनने पर अधिवक्ताओं ने हर्ष जताते हुऐ एक दुसरे को मुंह मीठा कराया।
- कुवंर ब्रिजेश सिंह के मंत्री बनने की खुशी मेें एक दुसरे को मिठाई खिलाते अधिवक्ताग
देवबंद [24CN]: सिविल कोर्ट स्थित संदीप शर्मा एडवोकेट के चेंबर पर अधिवक्ताओं ने विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह को मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष्य में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर संदीप शर्मा एडवोकेट ने कहा देवबंद कि विधायक ब्रिजेश सिंह स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं और उनका उद्देश्य जनमानस की सेवा करना है। उन्होने कहा कि मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह का मुख्य उद्देशय विकास की गति को आगे बढ़ाना है। एडवोकेट संदीप ने कहा कि ब्रिजेश सिंह के उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने से पूरे जिले को इसका फायदा होगा और रुकी हुई योजनाएं तेज गति से आगे बढेंगी। उन्होने कहा कि विधायक बिृजेश सिंह ने पिछले कार्यकाल में किसी भी गुंडा तत्व, असामाजिक तत्व को सहारा नहीं दिया है। इस अवसर पर राजीव नयन अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, सचिन त्यागी, संजय कुमार, ब्रह्म सिंह पुंडीर, यशपाल त्यागी, सतवीर चौधरी, अनुपम वशिष्ठ, प्रदीप अग्रवाल, नीरज त्यागी, रविंद्र चौधरी, राकेश गांगुली, हरिओम सिंघल, विवेक तायल, अजय गर्ग मौजूद रहे।
कुंवर बृजेश के मंत्री बनने से मुस्लिम खुश, मिठाई बांटी
देवबंद विधानसभा से कुंवर बृजेश सिंह के पुनः विधायक बनने और योगी मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किए जाने पर मुस्लिम समाज भी खुश है। शनिवार को मुस्लिमों ने भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
शनिवार को नगर के रेलवे रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कुंवर बृजेश के मंत्री बनने पर समाजसेवी दिलशाद चार्ली के नेतृत्व में मिठाई बांटी। इस अवसर पर दिलशाद चार्ली ने कहा कि देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा के दोबारा विधायक बने बृजेश सिंह को योगी सरकार द्वारा मंत्री बनाया जाना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। समाजसेवी शहाब नबी व कादिर ने कहा कि कुंवर बृजेश सिंह के मंत्री बनने से विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होेंगे। क्षेत्र की जनता को उनसे उम्मीद है कि वह बिना भेदभाव सर्वधर्म व सर्वसमाज के लिए कार्य करेंगे। इसमें नौशाद, औसाब, अन्नू, सद्दाम, रहीम, वसीम, आरिफ, जीशान आदि शामिल रहे।
