shobhit University Gangoh
 

रसूलपुर प्रकरण में सपा नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी पर जताया रोष

  • समाजवाद का ढिंढोरा पीटने वाले सपा नेता समाज के असली दुश्मन: राणा

देवबंद [24CN] : शिक्षक नगर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने कहा प्रदेश में समाजवाद का ढिंढोरा पीटने वाले सपा नेता समाज के दुश्मन है। राणा ने कहा रसूलपुर गांव में दो पक्षों के बीच का विवाद था जिसे सपा ने जातीय रंग देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा सपा नेता घटिया मानसिकता और ओछी राजनीति पर उतर आए हैं।
महिला मोर्चा की प्रभारी शुभलेश शर्मा और बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि रसूलपुर गांव में हुआ विवाद के मामले में सपा नेताओं ने जिस प्रकार से जातीय तनाव फैलाने का काम किया सरकार को संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कैराना में जिस प्रकार से कश्यप समाज के लोगों को समाजवादी सरकार में घरों से निकाला गया और उन्हें प्लायन करने पर मजबूर किया गया उस समय सपा के नेता कहां सोए हुए थे? मुजफ्फरनगर दंगे में भी कश्यप समाज के बेगुनाह लोगों को गांव से निकाला गया उनके घरों में आगजनी की गई तब भी समाजवादी के नेता चुप्पी साधे हुए थे। बैठक में दीपक त्यागी, प्रवीण गोयल, रेखा धीमान, अजय गर्ग, अमरीश त्यागी, राकेश धीमान, बृजेश सैनी, विजेंद्र सैनी, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे

Jamia Tibbia