इमरान मसूद के राष्ट्रीय सचिव एंव दिल्ली राज्य के प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया
देवबंद [24CN] : कांग्रेसियों की बैठक में इमरान मसूद के राष्ट्रीय सचिव एंव दिल्ली राज्य के प्रभारी बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। साथ ही राष्ट्रीय नेत्रत्व का आभार जताया गया।
शुक्रवार को मौहल्ला पठानपुरा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार रखते हुऐ नगराध्यक्ष तंजीम सिंददीकी ने कहा कि इमरान मसूद को नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है, साथ ही इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान ने कहा कि काग्रेंस पार्टी हाईकमान ने इमरान मसूद को राष्ट्रीय सचिव बनाकर जनपद में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने का कार्य किया है इसके लिये कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेत्रत्व के आभारी है। जिला सचिव राहत खलील, नेता मजाहिर और अब्दुल कादिर त्यागी ने इमरान मसूद को नई जिम्मेदारी दिये जाने पर हर्ष जताया है।
बैठक की अध्यक्षता अजय त्यागी व संचालन शहजाद उस्मानी ने किया। बैठक में राशिद खान, अशरफ भारती, सलीम उस्मानी, वदूद खान, शमशाद जंग, रेहान कुरैशी, अहसान अंसारी, डा0 विश्वनाथ गौतम अनवार सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।