परशुराम की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल घोषित करने पर जताई खुशी
सहारनपुर [24CN]। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से शाहजहांपुर जनपद के कस्बा जलालाबाद स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली को राज्य सरकार द्वारा संस्कृति व पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के निर्णय की सराहना की गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की
मंडल इकाई की बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व जितिन प्रसाद ने संयुक्त रूप से शाहजहांपुर स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली को परशुरामपुरी के नाम से विधिवत शुभारम्भ किया गया है। इससे प्रदेश के ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर है। उन्होंने कहा कि अब भगवान परशुराम की जन्मस्थली को भारत के सांस्कृतिक मानचित्र में स्थान मिल सकेगा। साथ ही उसकी धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान और बढ़ेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सर्वसमाज के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी। बैठक में अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा, मुनिराम शर्मा, मोनिका शर्मा, पर्व शर्मा, अरविंद शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, आनंद शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, राजेश, ब्रह्मपाल सिंह उपाध्याय, सतीश शर्मा, दीपक शर्मा, मयंक, वेदांश शर्मा, आशीष शर्मा, शुभम शर्मा, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।