रजनी शर्मा के परिजनो से मिलकर शोक सवेंदना प्रकट की

- रजनी शर्मा के आवास पर पहुंच शोक सवेंदनाऐं प्रकट करते पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा
देवबंद [24CN]: सोमवार को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व सभासद रजनी शर्मा के आवास पर पहूंचकर उनके परिजनो से मिलकर उनको अपनी सवेंदना प्रकट की।
इस दौरान उन्होने कहा कि रजनी शर्मा भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ, लग्नशील कार्यकर्ता थी। उन्होने आजीवन पार्टी के लिये कार्य किया जिसको पार्टी हमेशा याद रखेगी। उनके निधन से पार्टी की बहुत बडी क्षति हुई है। दुख की इस घडी में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता रजनी शर्मा के परिवार के साथ है तथा हर सभंव मदद करेगे। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा, सुधीर पंवार, शुभलेश शर्मा, बिजेन्द्र गुप्ता, रविन्द्र चैधरी, विकास पुण्डीर, लक्की वर्मा, पं० विशाल शर्मा, तनूज शर्मा, पूरणचन्द शास्त्री आदि ने भी अपनी सवेंदना व्यक्त की।